Advertisement

Responsive Advertisement

Laptop Buying Guide Hindi / Laptop खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखे?

जब हम Laptop खरीदने के बारे में सोचते है तब अक्सर हम लोग Confuse रहते है की हमें किस तरह का Laptop खरीदना चाहिए जो की आपके बजट में हो और आप आसानी से खरीद सके, इसीलिए हम आज Technical DJ की तरफ से आपको बताएँगे की Laptop खरीदते वक्त आपको किन चीज़ो का ध्यान रखना है। जब भी आप लोग मार्केट में Laptop खरीदने जाते है तो आपको उस लैपटॉप के फीचर्स के बारे में बताया जाता है। जैसे की उसके Processor, Hardisk, RAM, Graphics Card, Dos, Windows आपको इन सब चीज़ो के बारे में  जानकारी नहीं होती इसीलिए आपको इन चीज़ो के बारे में अच्छे से पता चल गया तो आप अपने बजट में एक बेहतरीन Laptop खरीद सकते है, तो चलिए जानते है इन सब चीज़ो के बारे में अच्छे और आसान तरीके से, जिसके बाद आप Expert बन जायेगे की किस Use के लिए कोनसा Laptop खरीदना चाहिए। इसी के साथ यहाँ पर में आपको Laptop के कुछ Types भी बताऊंगा और कुछ Laptop अपनी तरफ से लेने के लिए suggest भी करूँगा। 

Laptop खरीदते वक्त इन चीजों का ध्यान रखे। 
आपको अगर एक अच्छा लैपटॉप खरीदना है तो आपको आगे दी गई चीज़ो को ध्यान से पढ़ना होगा। आगे कुछ important जानकारी बताई गई है Laptops के बारे में तो चलिए आगे बढ़ते है। 

1. Screen Size & Display 

  • Screen Size :- आप जितने साइज का Laptop लेते है उतने ही size का आपको स्क्रीन मिलेगा आप अपने वर्क के हिसाब से जितना चाहिए उतना बड़ा Screen Size वाला Laptop ले सकते है।
  • Display :- नॉर्मली आपको Laptop में 3 तरह के Display देखने को मिलते है। HD, Full HD और Ultra HD इसे आप 4K Display भी कह सकते है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से Laptop के Display को Select कर सकते है। Basically आपको HD Display सस्ते भाव में मिल जायेगा, Full HD Display आपको थोड़ा महंगा मिलेगा और Ultra HD आपको 'उससे और थोड़ा Expensive मिलेगा। आपको किस काम के लिए Laptop चाहिए उस हिसाब से आप Display Select कर सकते है। 

2. Processor 

Laptop Buying Guide Hindi / Laptop खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखे?

Laptop, Computer और Phone में सबसे Important रोल Processor प्ले करता है। Processor ही यह Decide करता है की Laptop की काम करने की स्पीड कितनी होगी। इसके लिए हमें Processor के कितने Types होते है यह जानना होगा। आपको Processor जितने नए Version का होगा उतना Fast काम करेगा। अगर आपका Processor पुराने Version का होगा तो आपका Laptop Hang हो  सकता है, या फिर वह Slow काम करेगा। Basically Processor बनाने वाली दो companies है Intel और AMD इसमें से Intel के Processor बहोत ज्यादा चलन में है। Intel अपने Processors को i3, i5, i7, i9 जैसे नाम देता है। यह नाम उनके Latest Processors के हिसाब से दिए जाते है। इसी तरह से AMD भी अपने Processors को नाम देता है। 
आपको Processor Select करते वक्त i3, i5, i7, i9 यह होते क्या है, यह जानना जरूरी है, इन्हे समझने के लिए आपको Cores क्या होते है यह समझना होगा। तो चलिए जानते है Core क्या होता है। 
उदहारण के तौर पर मान लीजिये आपको अगर एक काम करने के लिए 5 मिनट लगते है क्योंकि आपके पास सिर्फ दो हाथ है। उसी तरह अगर आपके पास काम करने के लिए पांच हाथ होंगे तो आप उसी काम को उससे भी जल्दी कर पाएंगे। उसी तरह आपके पास अगर ज्यादा Core वाला Laptop है, तो आप ज्यादा Speed के साथ उसपर वर्क कर पाएंगे। 
अब में आगे बताऊंगा की i3, i5, i7 और i9 में कितने Core होते है, और Core काम कैसे करते है। 
  1. I3 :- Dual Core 
  2. I5 :- Dual Core / Quad Core 
  3. I7 & I9 :-  Hexa Core / Octa Core 

1. I3 Processor 

 i3 Processor में Dual Core Use किया जाता है। i3 Processor वाले Laptops आपको सबसे सस्ते रेंज में मिल जाते है, मतलब यह Laptops आपको 20000 से 35000 रूपए तक मिल जाते है। यह Laptops Normal Tasking के लिए अच्छे होते है। जैसे की Data Entry Work, Internet Surfing, Power Point Presentetion जैसे कामो के लिए यह Laptop अच्छे माने जाते है। 

2. I5 Processor

i5 Processors Dual Core या फिर Quad Core होते है। Quad Core यह Dual Core से फ़ास्ट होता है। आपको अगर Laptop में Heavy Softwares, Video Editing और Heavy Games चलाने है तो आपको में i5 Processor recommend करता हु। i5 Processor यह  i3 Processor के मुकाबले बेहतर होते है। यहाँ आपको  i3 Processor के मुकाबले बेहतर Performance देखने को मिलेगा। इसीलिए i5 Processor वाले Laptops i3 Processor Laptops के comparison में महंगे देखने को मिलते है।

3. I7 & I9 Processor

अगर आपको Laptop पर  बहोत ज्यादा Heavy Work करना है, तो आपको I7 या फिर I9 Processor वाला Laptop लेना चाहिए। इसका Use Heavy Video Editing, Heavy Games, Graphics Designing या फिर Heavy Softwares Use करने के लिए होता है। यह Laptops आपको i3 Processor और i5 Processor के comparison में महंगे मिलते है।

आपको इन Processors के सामने 5th Generation, 6th Generation, 7th Generation लिखा मिलता है यह आखिर क्या होता है, यह भी आपको पता होना चाहिए, तो इसके बारे में हम आगे पढ़ेंगे।
Generation basically हमें यह बताता है की यह Processor पिछले Generation के Processor से Improve है। उदहारण के तौर पर मान लीजिये एक I3 Processor है 5th Generation का और वही पर एक I3 Processor है 8th Generation का तो Normal सी बात है की 8th Generation वाला Processor Improve होगा 5th Generation वाले Processor के मुकाबले, इसीलिए आपको Latest Generation वाला Laptop लेना चाहिए। Generation के हिसाब से Laptop थोड़े महंगे भी हो जाते है। 

3. RAM 

Laptop Buying Guide Hindi / Laptop खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखे?
Ram भी एक Important Part होता है Laptop का जिसे हम Random Access Memory कहते है। जब भी आप अपने Laptop पर किसी Application को Open करते हो तो वह Application Basically Ram के अंदर ओपन होती है। अब सवाल उठता है की हमारे Laptop के अंदर कितनी RAM होनी चाहिए, आम तौर पर देखा जाये तो आप अगर i3 Processor वाले Laptop को खरीदते हो, तो आपको कम से कम 4GB RAM वाले Laptop को खरीदना होगा, और वैसे भी मार्केट में जितने भी Laptop i3 Processor पर काम करने वाले होते है, उन सब Laptop की RAM 4GB या फिर उससे उपर की होती है। उसी तरह आप अगर i5 Processor वाला Laptop लेते है, तो उसमे कम से कम 8GB की RAM होनी चाहिए। similarly आप अगर i7 या फिर i9 Processor वाले Laptop को खरीदते है तो उसमे मिनिमम 16GB या फिर आप 32GB RAM होनी चाहिए। 

4. Graphics Card 

Laptop Buying Guide Hindi / Laptop खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखे?

Graphics भी Laptop में सबसे Important Role Play करता है, Specially तब जब आप Gaming करते हो। आम  तौर पर आपको Laptop में Integrated Graphics या फिर Dedicated Graphics देखने को मिलता है। Integrated Graphics और  Dedicated Graphics क्या होता है, यह समझने के लिए पहले आपको Graphics क्या होता है, यह समझना होगा। Graphics को आप Simple भाषा में समझे तो जो भी आप Laptop पर देखते है, जो भी आपको दिखाया जाता है, जो भी Process करके आपको देखने को मिलता है, यह सारि चीजे Graphics की वजह से Possible होती है। Graphics एक Visual Image होती है, जब आप कोई Game खेलते है और Video देखते है, तब आपके Laptop पर जो कुछ भी आप देखते है, यह सब Graphics Card की मदद से होता है। Laptop में आपको दो तरह के Graphics Card देखने को मिलते है, एक Integrated और दूसरा Dedicated इन दोनों Types के बारे में हम आगे पढ़ेंगे। 

1. Integrated Graphics Card

अगर आप Integrated Graphics Card वाला Laptop खरीदते है तो वह Laptop आपके RAM को ही Graphics  Card की तरह इस्तेमाल करेगा। इस वजह से आपके Laptop पर ज्यादा Load बढ़ सकता है, जब आप कोई Game खेल रहे हो या फिर Video Editing कर रहे हो, तो आपका Laptop Slow और Hang हो सकता है।

2. Dedicated Graphics Card 

अगर आपके Laptop में Dedicated Graphics Card दिया होगा तो आपका Laptop आपके RAM को Graphics Card की तरह बिलकुल इस्तेमाल नहीं करेगा, क्योंकि आपको अलग से मतलब Dedicated Graphics Card उस Laptop में दिया गया है। यह Graphics Card Basically 2GB या फिर उससे ज्यादा का होता है। इस वजह से आप बहोत अच्छी तरह से Games खेल पाएंगे, अच्छी Video Editing कर पाएंगे, तो में यही सलाह दूंगा की आप हमेशा ऐसे Laptop को ख़रीदे जिसमे आपको Dedicated Graphics Card मिलता है। 

5. Hard Disk 


आपके Laptop में जितना भी Data है वह सब आपके Laptop के Hard Disk में Save होता है। आप इसे आपके Phone की Internal Memory या फिर Memory Card के साथ Compaire कर सकते है। यहाँ पर आपको दो तरह की Hard Disk देखने को मिलती है, एक होती है HDD जिसे हम Hard Disk Drive कहते है और दूसरी होती है SSD जिस Solid State Drive कहा जाता है।
  1. HDD :- यह Hard Disk आपको ज्यादातर Laptops में देखने को मिलती है, यह Hard Disk वाले Laptops सस्ते मिलते है। इन Hard Disk की Read /write Speed Normal होती है और यह Hard Disk Normal Tasking के लिए अच्छा भी माना जाता है। 
  2. SSD :- इन Hard Disk की Read/Write Speed बहोत ज्यादा होती है HDD Hard Disk के comparison  में और यह Hard Disk वाले Laptops थोड़े महंगे आते है।  यह Hard Disk High End कामो के लिए अच्छा माना जाता है। 

6. Dos & Windows 

Dos Laptop में आपको जो Interface देखने को मिलता है वह Text में होता है। अगर आपको Graphical Interface चाहिए मतलब जहाँपर आपको सारी चीजे जैसे Application का icon और सारि चीजों के icon देखने को मिले एक बेहतरीन User Interface मिले तो आपको Windows Laptop लेना चाहिए। आप Dos Laptop में Windows install करके Use कर सकते है। या फिर आप Direct Windows Laptop purchase कर सकते है। Windows Laptops Dos Laptops के मुकाबले थोड़े महंगे आते है।

में आशा करता हु आपको समझ में आ गया होगा की laptop खरीदते समय किन चीज़ो का ध्यान रखना चाहिए।अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा है, तो प्लीज आप कमेंट बॉक्स में बताये, प्लीज मुझे सपोर्ट कीजिये | बहोत मेहनत करता हु, आर्टिकल्स लिखने के लिए | अगर आप मुझे सपोर्ट करेंगे तो आगे और भी अच्छे आर्टिकल्स आपके लिए लेकर आऊंगा, और मेरे ब्लॉग को फॉलो करना मत भूलियेगा | इसके साथ आपसे इजाजत लेता हु।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ